फाइबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फाइबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 अप्रैल 2012

आहार ही औषध - फ़ल-चिकित्सा


फ़ल-चिकित्सा:फ़लों से करें रोग निवारण.

यह तो प्रायः सभी जानते हैं कि फ़ल और सब्जियां सबसे अच्छे भोज्य पदार्थ हैं।अत: भोजन में इनको ज्यादा से ज्यादा शामिल करना अच्छे स्वास्थ के लिये बेहद जरूरी है। यहां मैं उन लोगों के लिये जो विभिन्न प्रकार के रोगों से संघर्ष करते हुए जीवन जी रहे हैं ,रोगों के अनुसार फ़लों व सब्जियों से चिकित्सा का प्रावधान प्रस्तुत कर रहा हूं। आप आयुर्वेदिक, ऐलोपैथिक, यूनानी जो भी ईलाज ले रहे हों, फ़ल-सब्जी से चिकित्सा का आप अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। फ़लों और सब्जियों में एन्टिओक्सीडेंट्स पाये जाते हैं। शरीर का इम्यून पॉवर यानी रोग-प्रतिकार क्षमता बढती है।

  • उच्च रक्त चाप:

अंगूर, टमाटर, अखरोट, तरबूज, संतरा, सेवफ़ल, केला, नाशपती, पत्तागोभी, लहसुन, ककडी, नींबू.

  • रक्ताल्पता,एनीमिया,खून की कमी:

टमाटर, संतरा, अंगूर, सेवफ़ल, स्ट्राबेरी,चुकंदर, गाजर, अंजीर, आलूबुखारा, दाख, पालक, शलजम.

  • उच्च कोलेस्टरोल(खराब वाला):

आम, अखरोट, सेवफ़ल, जामुन, गाजर, प्याज, लहसुन, संतरा.

  • हृदय के रोग:

सेवफ़ल, अख्र्रोट, केला, पाएनेपल, तरबूज, नाशपती.

  • लिवर के विकार:

पपीता, नीबू, अंगूर, गाजर, टमाटर, ककडी, चुकंदर.
  • धमनियां कठोर हो जाना:

संतरा, टमाटर, सेवफ़ल, स्ट्राबेरी, अखरोट, केला.

  • मधुमेह,डायबीटीज,शूगर:

टमाटर, तरबूज, नाशपती, अमरूद, खट्टे फ़ल.

  • छोटी आंत में पीडा,मरोड,दर्द:

अंगूर टमाटर, सेवफ़ल, केला, अमरूद, पाईनेपल.

  • खांसी:

अंगूर, सेवफ़ल, स्ट्राबेरी, नाशपती, पाईनेपल, गाजर, नींबू.प्याज, पालक, संतरा.

  • अतिसार,दस्त लगना:

सेवफ़ल.

  • बदहजमी:

पपीता, सेवफ़ल, अंगूर, गाजर, चुकंदर, नीबू,संतरा, पाईनेपल, पालक.

  • बवासीर:

सेवफ़ल, केला, अंगूर, संतरा, पपीता, पाईनेपल, गाजर, पालक, शलजम.

  • संधिवात:

अंगूर, सेवफ़ल, गाजर, नींबू, नाशपाती, ककडी, पाईनेपल, टमाटर, लाल मिर्च, संतरा, चुकंदर, पालक.

  • गठिया:

अनानास(पाईनेपल),ककडी,चुकंदर,पालक,टमाटर.

  • दांत की तकलीफ़:

अंगूर, स्ट्राबेरी.

  • चर्म रोग:

सेवफ़ल, टमाटर, पपीता, अखरोट, स्ट्राबेरी.

  • फ़्लू बुखार:

नींबू, पाईनेपल, लोकाट, स्ट्राबेरी.

  • गर्भवती को उल्टी होना:

नाशपती

  • कमर दर्द: 

तरबूज, नाशपती.

  • पीठ दर्द:

तरबूज, नाशपती.

  • मोटापा:

नीबू, संतरा, अंगूर, पाईनेपल, पपीता, चुकंदर, गोभी, टमाटर।
(सेवफ़ल सप्ताह में एक बार आधा लिटर जूस पीयें।)

  • वातव्याधि:

विटामिन" सी" और एंटी ओक्सेडेंट परिपूर्ण फ़लों का सेवन करं।

  • हार्ट अटेक,स्ट्रोक:

रसभरी फ़ल(रास्पबेरी)
जितना भी पचा सकें ,खाएं। इससे धमनी का रक्त दाब घटता है और कोलेस्टरोल की मात्रा भी संतुलित होती हैं।

  • मुख पाक,मुख के संक्रमण:

सतरा, नाशपती, अमरूद.

  • किडनी फ़ेल्योर रोगी: (जो रोगी डायलिसिस पर चल रहे हों उन्हें ककडी का जूस कई महीने देते रहने से डायलिसिस की जरूरत नहीं रहेगी। किडनी एक्टीवेट करने वाला फ़ल है-)

सेवफ़ल, संतरा, नीबू, गाजर,चुकंदर का रस भी उपयोगी हैं।

  • बुढापा रोकने वाले फ़ल:

सेवफ़ल, पत्तागोभी, ब्रोकली,जामुन, आंवला, लहसुन, अंगूर, मूली, पालक, टमाटर.

  • दमा,अस्थमा:

गाजर, संतरा, नाशपाती, लाल मिर्च.

  • सर्दी,जुकाम:

लहसुन, गाजर, पत्तागोभी, नीबू, प्याज, संतरा,स्ट्रॉबेरी, पाईनेपल.

  • कब्ज:

गाजर, पत्तागोभी, अंजीर, अंगूर, संतरा, पपीता, आलूबुखारा, कद्दू, चुकंदर, सेवफ़ल, शलजम.

  • चेहरे पर कील,मुहासे:

आम, गाजर, अंगूर, संतरा, तरबूज, प्याज, कद्दू, पालक, स्ट्राबेरी.

  • ब्लाडर,मूत्राषय समस्याएं:

नीबू, ककडी, गाजर, सेवफ़ल.

  • नींद की कमी,निद्राल्पता:

नीबू, गाजर, अंगूर, सेवफ़ल.

  • पीलिया:

नीबू, गाजर, नाशपाती, अंगूर, पालक, चुकंदर, ककडी, पपीता.

  • नाडी मंडल का दर्द,न्यूराईटीज:

पाईनेपल, सेवफ़ल, गाजर, चुकंदर, संतरा.

  • मासिक धर्म के विकार:

आलू बुखारा, शलजम, चुकंदर, पालक, अंगूर.

  • एक्जीमा:

गाजर, लाल अंगूर, पालक, ककडी, चुकंदर.

  • सिर दर्द:

नीबू, गाजर, अंगूर, पालक.

  • मिर्गी रोग,एपिलेप्सी:

पालक, अंजीर, गाजर, लाल अंगूर.

  • किडनी विकार:

सेवफ़ल, नीबू,संतरा, ककडी, गाजर, चुक्कंदर.
  • पेट के अल्सर:

अंगूर, गोभी, गाजर.

  • गले के विकार:

नीबू, संतरा, पाईनेपल, गाजर, मूली, पालक, आलूबुखारा, टमाटर, प्याज.

लेखक - डॉ. दयाराम आलोक,
लेखक परिचय  

डॉ. दयाराम आलोक,
एम.ए., आयुर्वेद रत्न,D.I.Hom(London), व्यवसाय-हर्बल चिकित्सा।

आप विशेषत: गुर्दे एवं पित्ताशय की पथरी और प्रोस्टेट वृद्धि से मूत्र बाधा की चिकित्सा में सलग्न है। समाजसेवा के कार्य में विशेष गरीब परिवारों की कन्याओं के लिये स्ववित्तपोषित नि:शुल्क समूह विवाह के आयोजन करते है। आप ‘अखिल भारतीय दामोदर दर्जी महासंघ.’ के संचालक है। इन्टरनेट पर सामाजिक, स्वास्थ्य विषयक एवं कविता के ब्लॉग लिखना इनकी प्रधान रुचियों में से है।
प्रमुख ब्लॉग :

शनिवार, 10 सितंबर 2011

आहार : पोषण मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन


आधुनिकता की होड़ में, अपनी संस्कृति, आचार, विचार सब को दकियानूसी कहने वाले, इस झूठी अवघारणा के शिकार है कि शाकाहारी भोजन से उचित मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व प्राप्त नहीं होते। जबकि आधुनिक विशेषज्ञों और शरीर वैज्ञानिकों की शोध से यह भलीभांति प्रमाणित है कि शाकाहारी आहार में न केवल उत्तम कोटि के प्रोटीन होते है, अपितु सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे- विटामिन, वसा और कैलॉरी आदि पूर्ण  गुणवत्ता युक्त, आरोग्य अनुकूल और  उचित मात्रा में उपलब्ध होते है। विशेषतया खनिज और विटामिन तो  शाकाहारी पदार्थों से ही सहजता से प्राप्त किए जा सकते है। इतना ही नहीं, शरीर के आन्तरिक  अवयवो को  'निर्मल' और 'निरोग' रखनें में चिर उपयोगी निरामय ‘रेशे’ (फ़ाइबर्स) प्राप्त करना तो मात्र, शाकाहार से ही सम्भव है।

‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नुट्रीशन, हैदराबाद’ से प्रकाशित, विभिन्न खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की तालिका से,  कुछ मुख्य पदार्थों की तुलनात्मक तालिका यहाँ प्रस्तुत की जा रही है। आप देख सकते है, सोयाबीन व मूँगफली में तो मांस व अंडे से भी अधिक प्रोटीन होता है। यदपि वनस्पतिजन्य पदार्थों से बनने वाले 'शाकाहारी व्यंजनो' की यह विशेषता ही है कि  उसमें पडने वाले पदार्थ, पोषक तत्वों का संतुलित योग बनाते है। तथापि आप अपनी कायिक आवश्यकता और अनुकूलता अनुसार निम्न तालिका से  उपयुक्त और रूचिप्रद  शाकाहारी पदार्थों को चुन कर, 'पौष्टिक संतुलित निरामिष आहार' का संयोजन कर सकते है।

खाद्य सामग्री (प्रति 100 ग्राम) में मिलने वाले पोषक तत्व :-

(*तुलना के लिए हरे अक्षरों में शाकाहारी और लाल अक्षरों में मांसाहारी पदार्थ है।)

 पदार्थ 
(प्रति 100 ग्राम)
 प्रोटीन 
ग्राम.
 कार्बो0
ग्राम
 फैट
ग्राम
 फाइब
ग्राम
 मिनरल्स
ग्राम
  कैलॉरीज़
गेहूँ   12.1069.40 1.70 1.90 2.70 341
जौ 11.5069.60 1.30 3.90 1.20 336
बाजरा 11.6067.50 5.00 1.20 2.30 361
मक्का 11.1066.20 3.60 2.70 1.50 342
चावल 13.5048.40 16.20 4.30 6.60 393
चना 17.1060.90 5.30 3.90 3.00 360
सोयाबीन 43.2020.90 19.50 3.70 4.60 432
राजमा 22.9060.60 1.30 4.80 3.20 346
उड़द 24.0059.60 1.40 0.90 3.20 347
लोबिया 24.1054.50 1.00 3.80 3.20 323
मूंग 24.0056.70 1.30 4.10 3.50 334
मसूर 25.1059.0 0.70 0.70 2.10 343
मोठ 23.6056.50 1.10 4.50 3.50 330
अरहर 22.3057.60 1.70 1.50 3.50 335
चना दाल 20.8060.90 5.60 3.90 2.70 360
मटर 19.7056.50 1.10 4.50 2.20 315
मूंगफली 26.2026.70 39.80 3.10 2.50 570
बादाम 20.8010.50 58.90 1.70 2.90 655
अखरोट 15.6011.00 64.50 2.60 1.80 687
काजू 21.2022.30 46.90 1.30 2.40 596
पिश्ता 19.8016.10 53.50 2.10 2.80 626
चिलगोज़ा 13.9029.00 49.30 1.00 2.80 615
किशमिश 1.8074.60 0.30 1.10 2.00 308
तिल 18.3025.00 43.30 2.90 5.20 563
तरबूज के बीज 34.104.50 52.60 0.80 3.70 628
नारियल 6.8018.40 62.30 6.60 1.60 662
खजूर 2.5075.80 0.40 3.90 2.10 317
मुनक्का 2.7075.20 0.50 2.20 1.10 316
आंवला 0.5013.70 0.10 3.40 0.50 58
केला 1.2027.20 0.30 0.40 0.80 116
सेब 0.2013.40 0.50 1.40 0.30 59
चेरी 1.1013.80 0.50 0.40 0.80 64
अंगूर 1.0010.00 0.10 -- 0.40 45
अमरूद 0.9011.20 0.30 5.20 0.70 51
लीची 1.1013.80 0.20 0.50 0.50 61
बेलफल 1.8031.80 0.30 2.90 1.70 137
मौसम्मी 0.809.30 0.30 0.50 0.70 43
नींबू 1.0011.10 0.90 1.70 0.30 57
संतरा 0.7010.90 0.20 0.30 0.30 48
शहतूत 1.1010.30 0.40 1.10 0.60 49
फालसा 1.3014.70 0.90 1.20 1.10 72
आडू 1.2010.50 0.30 1.20 0.80 50
पपीता 0.607.20 0.10 0.80 0.50 32
आम 0.6016.90 0.40 0.70 0.40 74
रसभरी 1.0011.70 0.60 1.10 0.90 56
सिंघाड़ा 13.4068.90 0.80 --- 3.10 330
गाजर के पत्ते 5.1013.10 0.50 1.90 2.80 77
मूली के पत्ते 3.802.40 0.40 1.00 1.60 28
बथुआ 3.702.90 0.40 0.80 2.60 30
मेथी के पत्ते 4.406.00 0.90 1.10 1.50 49
पालक 2.002.90 0.70 0.60 1.70 26
पोदीना 4.805.80 0.60 2.00 1.90 48
पत्ता गोभी 1.804.60 0.10 1.00 0.60 27
टिंडा 1.403.40 0.20 1.00 0.50 21
गोभी 2.604.00 0.40 1.20 1.00 30
भिंडी 1.906.40 0.20 1.20 0.70 35
बीन्स 7.4029.80 1.00 1.90 1.60 158
आलू 1.6022.60 0.10 0.40 0.60 97
टमाटर 1.506.70 0.20 4.20 1.20 35
भैस का दूध 4.305.00 6.50 --- 0.80 117
गाय का दूध 3.204.40 4.10 --- 0.80 67
दही 3.103.00 4.00 --- 0.80 60
छैना 18.301.20 20.80 --- 2.60 265
पनीर 24.106.30 25.10 --- 4.20 348
खोया 22.3025.70 1.60 --- 4.30 206
स्किम्ड मिल्क पाउडर 38.0051.00 0.10 --- 6.80 357
ईस्ट 35.7046.30 1.80 --- --- 344
बटर ------ 81.00 --- 2.50 729
घी ------ 100.00 --- --- 900
तेल ------ 100.00 --- --- 900
गन्ना रस 0.109.10 0.20 --- 0.40 39
शूगर केन 0.1099.40
--- 0.10 398
चासनी 0.3079.50 --- --- 0.20 319







सूअर का मांस 18.70--- 4.40 --- 1.00 114
बकरे का मांस 21.40--- 3.60 --- 1.10 118
गोमांस 22.60--- 2.60 --- 1.10 114
भेड़ का मांस 18.50--- 13.30 --- 1.30 194
मछली की 8.90
to
0.00
to
0.20
to
-- 0.00
to
 59
विभिन्न किस्में 76.1013.90 19.40 -- 27.50 413
अण्ड़ा 13.30-- 13.30 -- 1.00 173








इस तरह मात्र शाकाहार में ही है सर्वाधिक 'पोषण विकल्प'  और 'आहार संतुलन प्रबंध' अपने ही हाथ। तो शाकाहार अपनाएँ और स्वाधीन रहें।